कलान: गांव पृथ्वीपुर में मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने किया गाली-गलौज व मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी विजय पुत्र राम रूप ने 5 मई सोमवार दिन के 4:00 बजे थाना परौर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पीड़ित ने गत सितंबर माह में गांव के ही जीन पाल यादव के यहां मकान बनाते समय लेबरी का काम किया था.उनकी मजदूरी के 15250 रूपये बने तब से वह लगातार अपनी दिहाड़ी के पैसे मांग रहा है.