भिंड जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज गुरुवार के रोज दोपहर 3 बजे पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोरमी में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में समापन हुआ इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन भी सिखाता है