चाकुलिया: दक्षिणाशोल गांव के पास रेलवे ट्रैक पर जियान गांव की वृद्धा का शव मिला
चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के समीप मंगलवार को ज्वाइंट लाइन के पोल संख्या 185/28 ए के पास पुलिस ने एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गुड़ाबांदा प्रखंड के जियान गांव की 70 वर्षीय गांगी मुंडा के रूप में हुई। मृतका के पुत्र ने पहचान की। गांगी मुंडा मानसिक रूप से बीमार थी और धोबाशोल स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी।