कुमारखंड थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी नहर पुल के समीप रविवार को दोपहर करीब तीन बजे स्टेट हाइवे 91 पर अज्ञात बाइक के धक्का से बाइक चालक और पीछे सवार घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।