नैनपुर: यातायात नियम उल्लंघन: नैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर ₹3800 का चालान
Nainpur, Mandla | Sep 16, 2025 पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर को कम करने तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से 8 से 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में 15 दिवसीय विशेष यातायात अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत ग्राम निवारी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 3800 का सामान शुल्क वसूल किया गया।