पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने बिहार में एनडीए के खाते में 40 के 40 सीट आने का किया दावा
पटना एयरपोर्ट पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एनडीए के खाते में 40 के 40 सीट जाने का दावा किया। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के सभी प्रत्याशी 40 के 40 सीटों पर अपनी जीत पक्की करने के लिए तैयारी कर चुके हैं।