पंडारक: पंडारक के बदलुचक गांव में डूबे युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम कराया गया
Pandarak, Patna | Aug 23, 2025 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के बदलुचक गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय ब्रजेश कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गयी। आज लगभग 12 बजे शव को निकाला गया। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।