आरा: पियनिया गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई, युवक हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 25, 2024 भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में गुरुवार के दोपहर पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी त्रिभुवन का पुत्र है