आरा: कायमनगर बाजार पर बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को जोरदार टक्कर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 25, 2024 आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार पर बुधवार की देर शाम बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। वही घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।