आरा: खुटहा गांव में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद
Arrah, Bhojpur | Jul 25, 2024 भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव गांव के ही स्थित काली स्थान के समीप नहर से बरामद हुआ है। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहा गांव वार्ड नंबर तीन निवासी स्व.हरीदयाल राम का 26 वर्षीय पुत्र लाल बाबू राम है।