टिब्बी: टिब्बी के इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध, दानपात्र से नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर चुराई
कस्बे के जीप स्टैंड स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार दोपहर एक बजे मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने मंदिर परिसर की खिड़की का शीशा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गर्भग्रह में रखे दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें जमा करीब चालीस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।