छिबरामऊ: कन्नौज के महमूदपुर जागीर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
कन्नौज जिलेे के छिबरामऊ क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महमूदपुर जागीर पोस्ट नौगाई में 13 मई दिन मंगलवार से श्रीमती भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सरस कथा वाचक देवकी शास्त्री के मुखारबिंदु से सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमदभागवत कथा के अमृत रस का श्रवण कराया। 19 मई दिन सोमवार तक चले श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का 20 मई को भंडारा किया गया