मेरठ: कमिश्नरी सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और DGP ने की समीक्षा बैठक,तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Meerut, Meerut | Jul 6, 2024 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार मेरठ पहुंचे। वे चार राज्यों के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी सभागार में बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।