मेरठ: BSF जवान के साथ हुआ ₹4 लाख का फ्रॉड, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Jul 6, 2024 मेरठ में बीएसएफ के जवान से फ्रॉड हुआ है। चार साल पहले जवान से रुपए धोखाधड़ी करके लिए गए, लेकिन अभी तक वो रकम उसे वापस नहीं मिली है। बल्कि अब उसके परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित जवान की तैनाती अभी कश्मीर बॉर्डर पर है। वह छुट्टी लेकर अपने लिए न्याय मांगने पुलिस के पास पहुंचा था।