प्रयागराज के संगम तट पर लगे आस्था के माघ मेले में दंडी संन्यासियों ने गुरुवार को लगभग 2 बजे परंपरागत तरीके से फूलों और गुलाल से होली खेली है। मठ मछली बंदर के शिविर में माघी पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले जुटे साधु संतों ने फूलों और गुलाल की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधु संतों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर