बस्ती: अमहट घाट सहित विभिन्न घाटों पर छठ पर्व पर उमड़ीं छठ व्रती महिलाएं, कर रही हैं पूजा-अर्चना
Basti, Basti | Oct 27, 2025 छठ पर्व को लेकर अमहट घाट सहित विभिन्न घाटों पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा है। हजारों श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना में लीन हैं। अमहट, नौरहनी, मथौली, समेत तमाम घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं विधि-विधान से पूजा कर रही हैं। बस्ती सहित पूरे पूर्वांचल में छठ पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।