इगलास: कोतवाली क्षेत्र के गांव कांन चिरौली में आलू से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
Iglas, Aligarh | Mar 28, 2026 इगलास :कोतवाली क्षेत्र के गांव कांन चिरौली में आलू लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर उपचार दिलाया। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्राली आलू लादकर खेत से कोल्डस्टोरे ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक ट्राली का पहिया टूट गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ट्रैक्टर पलट गया।