चास: राज्य के सीएम चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह से बोकारो के लाभुकों को सौपा अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र
Chas, Bokaro | Feb 20, 2024 बोकारो जिले के लाभुकों को आज मंगलवार को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र सौपा है।राज्य के सीएम चम्पाई सोरने ने गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम स्थल से बोकारो के 8,973 लाभुकों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र सौपा है।बताया जाता है कि गिरिडीह के 17,860, बोकारो के 8,973 एवं धनबाद के 8,608 जरूरतमंद लोगो को अबुआ योजना का स्वीकृति पत्र सौपा है।