बसेड़ी: बसेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत
Baseri, Dholpur | Feb 24, 2024 धौलपुर के बसेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार को नगरपालिका क्षेत्र के बसेड़ी से हुई. इसके तहत शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आम नागरिकों तक भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है. विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन पंचायत समिति बसेड़ी में किया गया.