बसेड़ी: तिमासिया में शिव परिवार और हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
Baseri, Dholpur | Feb 23, 2024 बसेड़ी कस्बा के तिमासिया में राधा कृष्ण मंदिर में शिव परिवार एवं हनुमान जी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजेंद्र पाराशर, बनवारी पाराशर सतीश शर्मा, रामबली शर्मा ने विधि विधान से शिव परिवार व हनुमान जी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।