बसेड़ी: बसेड़ी तहसीलदार रवि कुमार मीणा का हुआ तबादला, प्रवीण गुप्ता होगें नए तहसीलदार
Baseri, Dholpur | Feb 23, 2024 बसेड़ी। गुरुवार देर शाम को जारी की गई तबादला सूची में धौलपुर जिले के बसेड़ी तहसीलदार का तबादला किया गया है। जिसमें बसेड़ी तहसीलदार रवि कुमार मीणा का जहाजपुर जिला शाहपुरा तबादला हुआ है, उनकी जगह प्रवीण गुप्ता को वजीरपुर जिला गंगापुर सिटी से बसेड़ी तहसीलदार लगाया गया है।