हुज़ूर: भोपाल: अयोध्या नगर थाना पुलिस ने लुटेरा गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Sep 18, 2025 भोपाल थाना अयोध्यानगर पुलिस ने मोबाइल लुटेरे और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और 13 छीने गए मोबाइल बरामद किए, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। आरोपियों ने अब तक 23 वारदातों को अंजाम दिया था।