करनाल: गांव ब्रास से लाखों की कीमत के पशु हुए चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
Karnal, Karnal | Feb 5, 2024 अज्ञात पशु चोर गांव ब्रास से लाखों की कीमत के पशु चोरी कर फरार हो गए जिनकी पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई । एक गाड़ी में 4 पशुओं को लोड करते हुए चोर दिखाई दिए और गाड़ी सहित फ़रार ही गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई जिस के बाद पुलिस अब इन चोरों को सीसीटीवी को देख चोरों तक पहुंचेगी।