रायसिंहनगर: रायसिंह नगर के किसान नेता कालू थोरी ने 30 जून को श्रीगंगानगर ट्रैक्टर लेकर पहुंचने की अपील की
श्रीगंगानगर में गंगा नहर में पर्याप्त सिंचाई पानी के लिए चल रहे आंदोलन को लेकर रायसिंहनगर के किसान नेता कालू थोरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर प्रचार प्रसार किया है। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार 30 जून को श्रीगंगानगर में ट्रैक्टरों के साथ पड़ाव को लेकर प्रचार प्रसार करते हुए किसानों से ट्रैक्टर लेकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की