भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने मुंढाल खुर्द में अस्पताल के पास अवैध शराब बेच रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी मुंढाल के मुख्य सिपाही प्रहलाद अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी बस अड्डा मुंढाल खुर्द मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध शराब लाकर पशु अस्पताल मुंढाल खुर्द के पास बेचते हैं। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड की।