बक्सर के सोहनीपट्टी मोहल्ले में मंगलवार को एक गृह निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो कैमूर जिला के हरिहरपुर गांव का निवासी था। संतोष कुमार गृहनिर्माण कराने वाले ठेकेदार के साथ रहकर कार्य करता था। गृहनिर्माण में कार्य के दौरान वह मंगलवार को करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है।