सिख समाज द्वारा गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाएगी। शुजालपुर में इस अवसर पर 4 और 5 नवंबर को विभिन्न मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर कीर्तन, अखंड पाठ साहेब और विशाल लंगर महाप्रसाद शामिल हैं।प्रकाश पर्व से पूर्व, 22 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं।