बरेली: बिशारतगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिशारतगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस्माइलपुर पंचायत घर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।