सरकार द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाले अंडे की कीमत ₹6 निर्धारित की गई है, जबकि स्थानीय बाजार में अंडा औसतन ₹8 में उपलब्ध है। ऐसे में विद्यालय प्रबंध समिति के सामने आर्थिक संतुलन की चुनौती खड़ी हो जाती है। कमी पूरी करने के लिए समिति को या तो अन्य मदों में बचत करनी पड़ती है या स्थानीय विक्रेताओं से विशेष दर पर खरीद की कोशिश करनी पड़ती