कसमार: पुलिस कप्तान ने कसमार थाने का निरीक्षण कर थानेदार व पुलिस जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Kasmar, Bokaro | Mar 31, 2024 एसपी पूज्य प्रकाश ने कसमार थाने का निरीक्षण कर थानेदार भजनलाल महतो व पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने थानेदार भजनलाल महतो से विभिन्न कांडों की समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अलर्ट रहने को कहा है।