हिन्द भारती स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने बालूमाथ में सोमवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक शहीद चौक से लेकर चेक नाका, थाना चौक बस पड़ाव होते हुए छठ घाट तक सफाई अभियान चलाया। इसका नेतृत्व कर रहे संस्था अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया की छठ पर्व में श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो ओर छठ महापर्व पवित्रता और स्वच्छता का प्रतीक है l