नीम का थाना: राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान, साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
नीमकाथाना के पाटन में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार शाम 5 बजे सड़क सुरक्षा,साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी रमेश चंद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के साथ महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देना था।