पेण्ड्रा: औषधीय पौधों की खेती और उनके लाभ के बारे में आयोजित सेमिनार में पेंड्रा के 34 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
औषधीय पौधों की खेती और उनके लाभ के बारे में राजधानी रायपुर में आयोजित सेमिनार में जिले के 34 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले में औषधीय पौधों की पर्याप्त उलब्धता और उत्पादन हेतु अनुकूल जलवायु होने के कारण कलेक्टर की पहल पर जिले में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा मिल रहा है।