अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमही गांव में एक 22 वर्षीय युवक संदीप कुशवाह ने अपने ही घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने घर में रविवार शाम करीब 5:00 बजे लकड़ी की म्यार से रस्सी से फंदा लगाया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।