गर्ल्स कॉलेज में चल रहे वार्षिक उत्सव के दौरान उस वक्त विवाद हो गया, जब कॉलेज के प्रिंसिपल बीडी अहिरवार ने छात्राओं को उमराव जान, मैं आवारा हूं और मुग़ल-ए-आज़म जैसी फिल्में देखने की बात कही। इस पर विश्व हिंदू परिषद की कार्यकर्ता महिमा दुबे ने मंच से ही आपत्ति जताई और हंगामा हो गया।