कटोरिया बाजार में रविवार रात करीब 8:30 बजे ताजिया जुलूस में मिट्टी का तेल मुंह में लेकर करत दिखाने के दौरान मिट्टी का पेट में जाने से मोहम्मद रिंकू की हालत बिगड़ गयी। साथियों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया।