शामली: शामली पुलिस लाइन से ट्रैफिक पुलिस और छात्र—छात्राओं ने निकाली यातायात जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Shamli, Shamli | Nov 22, 2025 शनिवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के तत्वावधान में शामली पुलिस लाइन से शामली के विभिन्न स्कूल—कॉलेजों से आए छात्र—छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को एसपी एनपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभिन्न श्लोगनों व नारों से जनता को जागरूक किया।