खुरई: गाली-गलौज करने से मना करने पर देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, देहात थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 14, 2026 शनिवार शाम 7 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचनवारा गांव निवासी 35 वर्षीय महिला अर्चना अहिरवार ने रिपोर्ट लिखाई कि शुक्रवार रात 2 बजे उसका देवर उसके घर के बाहर नशे में गाली गलौच कर दरवाजों में लातें मार रहा था, उसने जाकर मना किया तो हाथ में लिए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, लेकिन उसने कुल्हाड़ी पकड़ ली तो उसके डंडे से मारपीट कर दी