राजगीर: कृष्ण पुरी मोहल्ला और नई पोखर से 561 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Rajgir, Nalanda | Jul 15, 2025 राजगीर थाना क्षेत्र के कृष्ण पुरी मोहल्ला एवं नई पोखर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 561 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी किशोरी राजवंशी के पुत्र सौरभ कुमार सत्येंद्र राजवंशी के पुत्र चंदन कुमार है। इस मामले की जानकारी राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने मंगलवार की शाम 4:30 बजे के करीब दी