किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाये गये 34 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में पंजीकृत किसानों से 20 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जाएगा। जिले में अब तक 7599 किसानों से 384974.6 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी अनीता सोरते ने बताया हैं।