मानपुर नगर मे बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से दीपावली का त्योहार मनाया गया।इस अवसर पर यदुवंशियो ने अपने पारंपरिक तरीके से देवारी नृत्य करते हुए छाहूर से जगाने का काम किया।इस दौरान यदुवंशियो ने अपने पारंपरिक देवारी नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति दी और नगाड़ो की धुन पर जमकर थिरके।