इटावा: बढ़पुरा इलाके में ऑटो व ट्रैक्टर की आपस में हुई टक्कर, हादसे में एक मजदूर की हुई मौत व 5 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Mar 1, 2024 शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बढ़पुरा इलाके में ट्रैक्टर व ऑटो की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर घायल हो गए। ये सभी मजदूर काम करके ऑटो से घर जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।