गौनहा: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गौनाहा थाना क्षेत्र के 170 लोगों पर की गई 107 की कार्रवाई
आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए गौनाहा थाना क्षेत्र के 170 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। उक्त सभी लोगों से बाॅन्ड भरवारा जाएगा, ताकि थाना क्षेत्र में शांति बनी रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा बाॅन्ड भरने के बाद भी 107 को नहीं मानने वाले लोगों पर एक लाख का आर्थिक जुर्माना लगेगा।