जलालाबाद: ग्राम बारी की जमीन की दूसरे जिले के चकबंदी अधिकारी द्वारा नाप करने पर विवाद हुआ उत्पन्न, एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनसा नगला निवासी रजने श ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका खेत राजस्व रखवा बारी में है.उनका खेत फर्रुखाबाद जिले के तहसील अमृतपुर के गुलेर गांव की सीमा है। वहां चकबंदी का कार्य चल रहा है। दूसरी तहसील के चकबंदी के अधिकारियों ने पैमाइश में तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव बारी की जमीननाप दी।