Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

बिना ऑपरेशन के हाइड्रोसील हुआ ठीक (रोगी की जुबानी अपनी कहानी-संपादक प्रदीप चंद पांडेय) - डॉ नवीन सिंह 9026444465

10.5k views | Basti, Basti | Feb 16, 2021

MORE NEWS

*बस्ती: "मां के इलाज" का बहाना बनाकर QR से ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 50950 की ठगी का कबूलनामा*
         जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश14 जुलाई 2026

*बस्ती।* साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए लखनऊ साइबर मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "CYVAJRA अभियान" के तहत थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 फर्जी मोहर और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

*क्या था पूरा मामला*  
दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी संदीप वर्मा पुत्र स्व0 भगीरथ वर्मा निवासी ग्राम आमा, पो0 जिनवा, जिला बस्ती ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दी थी। प्रार्थी की जन सेवा केंद्र की दुकान जिनवा चौराहे पर है। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 25-04-2026 को उनकी दुकान पर दो व्यक्ति आए। उन्होंने अपनी माताजी का इलाज कराने की मजबूरी बताई और कहा कि उनके पास नकद नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रार्थी के बिजनेस क्यूआर कोड पर 20400 रुपये का भुगतान किया और बदले में नकद 20400 रुपये ले लिए।
इसी तरह दिनांक 27-04-2026 को भी दो अन्य व्यक्ति आए और अपने परिजन के इलाज का बहाना बनाकर बिजनेस अकाउंट क्यूआर पर 30550 रुपये का भुगतान कर नकद ले लिए। जब दिनांक 28-04-2026 को प्रार्थी के खाते में आई धनराशि होल्ड हो गई तो उन्हें शक हुआ। प्रार्थी ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आसपास के लोगों से पहचान कराई।

             *इस तरह करते थे ठगी - "QR ठगी का तरीका"*  
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका तरीका बहुत शातिराना था। 
1.  *बहाना*: ये लोग जन सेवा केंद्र, सीएसपी या दुकान पर जाकर "मां/परिजन का इलाज" या "बहुत जरूरी काम" का हवाला देते थे।
.
2.  *QR पेमेंट*: ये अपने फोन से दुकानदार के बिजनेस क्यूआर कोड पर रुपये भेजते थे और तुरंत स्क्रीनशॉट या पेमेंट सक्सेस दिखाकर दुकानदार से उतनी ही रकम नकद ले लेते थे।

3.  *पैसे होल्ड कराना*: बाद में ये लोग बैंक या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर उस ट्रांजेक्शन को फ्रॉड बताकर होल्ड करवा देते थे। इस तरह दुकानदार को न पैसा मिलता था और नकद भी जा चुका होता था। इस तरह आरोपियों ने दो बार में कुल 50950 रुपये की ठगी की थी।

*गिरफ्तारी*  
इस तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-319(2), 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 14.07.2026 को समय 09:45 बजे अमहट पुल से फोरलेन जाने वाली सड़क पर अमहट पुल से 200 मीटर आगे से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  
                   *गिरफ्तार अभियुक्त:*
1.  *विकास चौधरी उर्फ कार्तिक* पुत्र राम प्यारे चौधरी, निवासी मधवापुर पोस्ट बरगदवा थाना सोनहा, जनपद बस्ती
2.  *राज यादव* पुत्र धनश्याम यादव, निवासी बंजरिया थाना सोनहा, जनपद बस्ती  
3.  *महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या* पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी बनकटवा थाना सोनहा, जनपद बस्ती
                                *बरामदगी*  
1.  02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन - इन्फीनिक्स X6525 ब्लू कलर वीवो T4 प्रो हल्का पीला कलर
2. 02 अदद फर्जी मोहर - महेश ट्रेडिंग कम्पनी व रोशन इंटरप्राइजेज 3.1000 रुपये नकद - विकास के पास 500, राज के पास 300, महेन्द्र के पास 200 रुपये

कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि ठगी के बाद मिले 50950 रुपये को तीनों आपस में बांटकर खा-पी गए थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में चौथा सदस्य अभिजीत शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी बनकटवा थाना सोनहा भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।

               *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*  
प्रभारी निरीक्षक राम कुमार राजभर, निरीक्षक भगवान सिंह, हे0का0 अंगद मौर्या, हे0का0 ऋषिवेद तिवारी, हे0का0 पवन कुमार यादव व का0 अशोक चौहान

संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*बस्ती: "मां के इलाज" का बहाना बनाकर QR से ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 50950 की ठगी का कबूलनामा* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश14 जुलाई 2026 *बस्ती।* साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए लखनऊ साइबर मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "CYVAJRA अभियान" के तहत थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 फर्जी मोहर और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। *क्या था पूरा मामला* दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी संदीप वर्मा पुत्र स्व0 भगीरथ वर्मा निवासी ग्राम आमा, पो0 जिनवा, जिला बस्ती ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दी थी। प्रार्थी की जन सेवा केंद्र की दुकान जिनवा चौराहे पर है। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 25-04-2026 को उनकी दुकान पर दो व्यक्ति आए। उन्होंने अपनी माताजी का इलाज कराने की मजबूरी बताई और कहा कि उनके पास नकद नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रार्थी के बिजनेस क्यूआर कोड पर 20400 रुपये का भुगतान किया और बदले में नकद 20400 रुपये ले लिए। इसी तरह दिनांक 27-04-2026 को भी दो अन्य व्यक्ति आए और अपने परिजन के इलाज का बहाना बनाकर बिजनेस अकाउंट क्यूआर पर 30550 रुपये का भुगतान कर नकद ले लिए। जब दिनांक 28-04-2026 को प्रार्थी के खाते में आई धनराशि होल्ड हो गई तो उन्हें शक हुआ। प्रार्थी ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आसपास के लोगों से पहचान कराई। *इस तरह करते थे ठगी - "QR ठगी का तरीका"* पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका तरीका बहुत शातिराना था। 1. *बहाना*: ये लोग जन सेवा केंद्र, सीएसपी या दुकान पर जाकर "मां/परिजन का इलाज" या "बहुत जरूरी काम" का हवाला देते थे। . 2. *QR पेमेंट*: ये अपने फोन से दुकानदार के बिजनेस क्यूआर कोड पर रुपये भेजते थे और तुरंत स्क्रीनशॉट या पेमेंट सक्सेस दिखाकर दुकानदार से उतनी ही रकम नकद ले लेते थे। 3. *पैसे होल्ड कराना*: बाद में ये लोग बैंक या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर उस ट्रांजेक्शन को फ्रॉड बताकर होल्ड करवा देते थे। इस तरह दुकानदार को न पैसा मिलता था और नकद भी जा चुका होता था। इस तरह आरोपियों ने दो बार में कुल 50950 रुपये की ठगी की थी। *गिरफ्तारी* इस तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-319(2), 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 14.07.2026 को समय 09:45 बजे अमहट पुल से फोरलेन जाने वाली सड़क पर अमहट पुल से 200 मीटर आगे से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त:* 1. *विकास चौधरी उर्फ कार्तिक* पुत्र राम प्यारे चौधरी, निवासी मधवापुर पोस्ट बरगदवा थाना सोनहा, जनपद बस्ती 2. *राज यादव* पुत्र धनश्याम यादव, निवासी बंजरिया थाना सोनहा, जनपद बस्ती 3. *महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या* पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी बनकटवा थाना सोनहा, जनपद बस्ती *बरामदगी* 1. 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन - इन्फीनिक्स X6525 ब्लू कलर वीवो T4 प्रो हल्का पीला कलर 2. 02 अदद फर्जी मोहर - महेश ट्रेडिंग कम्पनी व रोशन इंटरप्राइजेज 3.1000 रुपये नकद - विकास के पास 500, राज के पास 300, महेन्द्र के पास 200 रुपये कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि ठगी के बाद मिले 50950 रुपये को तीनों आपस में बांटकर खा-पी गए थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में चौथा सदस्य अभिजीत शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी बनकटवा थाना सोनहा भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* प्रभारी निरीक्षक राम कुमार राजभर, निरीक्षक भगवान सिंह, हे0का0 अंगद मौर्या, हे0का0 ऋषिवेद तिवारी, हे0का0 पवन कुमार यादव व का0 अशोक चौहान संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jul 14, 2026

*बस्ती: कटेश्वर पार्क बना "असुरक्षित", टिकट कर्मी पर लड़कियों से अभद्रता और चाकू से हमले की धमकी का आरोप, हिन्दू युवा वाहिनी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*
          जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2026

*बस्ती।* बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का एकमात्र सहारा कटेश्वर पार्क अब असुरक्षा का अड्डा बनता जा रहा है। पार्क के गेट पर तैनात टिकट काउंटर कर्मी द्वारा लड़कियों से अभद्रता और चाकू फेंककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*क्या है पूरा मामला*  
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि कटेश्वर पार्क जनपद बस्ती का एकमात्र ऐसा पार्क है जहां दूर-दराज से परिवार अपने बच्चों के साथ घूमने आते हैं। लेकिन कुछ समय से पार्क के गेट पर टिकट काटने वाले मो0 कैफ नामक कर्मचारी की दबंगई के कारण माहौल खराब हो गया है।

शिकायत में बताया गया कि दिनांक 13.07.2026 को एक परिवार पार्क में जन्मदिन मनाने आया था। इसी दौरान आरोपी मो0 कैफ अपने साथी पुनु अहमद और साहिल के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने वहां मौजूद लड़कियों के साथ अभद्रता की और गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने चीरकर/चाकू फेंक देने और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से वहां मौजूद अन्य परिवारों में भी दहशत फैल गई।
                *"पार्क में चल रहा है दबंगई का खेल"*  
पत्र में आरोप लगाया गया है कि मो0 कैफ अकेला नहीं है। उसके साथ एक पूरा गिरोह काम कर रहा है जो पार्क और आसपास के क्षेत्र में दबंगई, अभद्रता और धमकी देकर अपना रौब जमाता है। टिकट काउंटर की आड़ में ये लोग पार्क आने वाली बहन-बेटियों पर गलत निगाह रखते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ जैसी हरकतें करते हैं। विनय सिंह ने कहा कि "अगर समय रहते इस गिरोह पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कटेश्वर पार्क में कोई बड़ी घटना हो सकती है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पार्क आने से डरेंगे।"

                  *कड़ी कार्रवाई की मांग*  
हिन्दू युवा वाहिनी ने एसपी बस्ती से मांग की है कि मो0 कैफ, पुनु अहमद, साहिल और इनके पूरे गिरोह के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। साथ ही पार्क में महिला पुलिस और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई जाए ताकि बहन-बेटियां सुरक्षित तरीके से पार्क में आ-जा सकें।

ज्ञापन में कहा गया है कि "जनपद में शांति व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया जाए।" फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  Kirti Prakash Bharti 
                        संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*बस्ती: कटेश्वर पार्क बना "असुरक्षित", टिकट कर्मी पर लड़कियों से अभद्रता और चाकू से हमले की धमकी का आरोप, हिन्दू युवा वाहिनी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2026 *बस्ती।* बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का एकमात्र सहारा कटेश्वर पार्क अब असुरक्षा का अड्डा बनता जा रहा है। पार्क के गेट पर तैनात टिकट काउंटर कर्मी द्वारा लड़कियों से अभद्रता और चाकू फेंककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *क्या है पूरा मामला* हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि कटेश्वर पार्क जनपद बस्ती का एकमात्र ऐसा पार्क है जहां दूर-दराज से परिवार अपने बच्चों के साथ घूमने आते हैं। लेकिन कुछ समय से पार्क के गेट पर टिकट काटने वाले मो0 कैफ नामक कर्मचारी की दबंगई के कारण माहौल खराब हो गया है। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 13.07.2026 को एक परिवार पार्क में जन्मदिन मनाने आया था। इसी दौरान आरोपी मो0 कैफ अपने साथी पुनु अहमद और साहिल के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने वहां मौजूद लड़कियों के साथ अभद्रता की और गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने चीरकर/चाकू फेंक देने और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से वहां मौजूद अन्य परिवारों में भी दहशत फैल गई। *"पार्क में चल रहा है दबंगई का खेल"* पत्र में आरोप लगाया गया है कि मो0 कैफ अकेला नहीं है। उसके साथ एक पूरा गिरोह काम कर रहा है जो पार्क और आसपास के क्षेत्र में दबंगई, अभद्रता और धमकी देकर अपना रौब जमाता है। टिकट काउंटर की आड़ में ये लोग पार्क आने वाली बहन-बेटियों पर गलत निगाह रखते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ जैसी हरकतें करते हैं। विनय सिंह ने कहा कि "अगर समय रहते इस गिरोह पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कटेश्वर पार्क में कोई बड़ी घटना हो सकती है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पार्क आने से डरेंगे।" *कड़ी कार्रवाई की मांग* हिन्दू युवा वाहिनी ने एसपी बस्ती से मांग की है कि मो0 कैफ, पुनु अहमद, साहिल और इनके पूरे गिरोह के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। साथ ही पार्क में महिला पुलिस और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई जाए ताकि बहन-बेटियां सुरक्षित तरीके से पार्क में आ-जा सकें। ज्ञापन में कहा गया है कि "जनपद में शांति व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया जाए।" फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jul 14, 2026

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने की अपील, किसानों के हित में अंतिम सांस तक संघर्ष करूंगा: संतोष वर्मा

बस्ती। समाजसेवी एवं युवा नेता संतोष वर्मा ने दसिया में निर्माणाधीन अनीता डिस्टलरी की एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी तथा किसी भी परिस्थिति में किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।
दिल्ली से बस्ती पहुंचने के बाद देर रात करीब 1 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में संतोष वर्मा ने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों और क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना से किसानों की आजीविका, खेती या पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है तो उस विषय पर जनमत को सामने लाना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।
प्रेस वार्ता के दौरान संतोष वर्मा ने कहा कि अनीता डिस्टलरी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से उनका मनोबल टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे लगातार उठाते रहेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा। उन्होंने किसानों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों से अनुशासन बनाए रखते हुए बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की, ताकि अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचाई जा सके।
संतोष वर्मा ने कहा, "मैं किसानों के हितों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहूंगा। किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं और चिंताओं को सरकार तक पहुंचाना है।"
उन्होंने कहा कि किसी भी विकास परियोजना में किसानों की सहमति और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। यदि किसी परियोजना से स्थानीय लोगों की आजीविका या पर्यावरण प्रभावित होने की आशंका है तो सभी पक्षों से संवाद कर उचित समाधान निकाला जाना चाहिए।
अंत में संतोष वर्मा ने कहा कि उनका संघर्ष पूरी तरह जनहित और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह किसानों और आम जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे तथा जनहित के प्रश्नों पर हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने की अपील, किसानों के हित में अंतिम सांस तक संघर्ष करूंगा: संतोष वर्मा बस्ती। समाजसेवी एवं युवा नेता संतोष वर्मा ने दसिया में निर्माणाधीन अनीता डिस्टलरी की एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी तथा किसी भी परिस्थिति में किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा। दिल्ली से बस्ती पहुंचने के बाद देर रात करीब 1 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में संतोष वर्मा ने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों और क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना से किसानों की आजीविका, खेती या पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है तो उस विषय पर जनमत को सामने लाना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। प्रेस वार्ता के दौरान संतोष वर्मा ने कहा कि अनीता डिस्टलरी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से उनका मनोबल टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा। उन्होंने किसानों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों से अनुशासन बनाए रखते हुए बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की, ताकि अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचाई जा सके। संतोष वर्मा ने कहा, "मैं किसानों के हितों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहूंगा। किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं और चिंताओं को सरकार तक पहुंचाना है।" उन्होंने कहा कि किसी भी विकास परियोजना में किसानों की सहमति और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। यदि किसी परियोजना से स्थानीय लोगों की आजीविका या पर्यावरण प्रभावित होने की आशंका है तो सभी पक्षों से संवाद कर उचित समाधान निकाला जाना चाहिए। अंत में संतोष वर्मा ने कहा कि उनका संघर्ष पूरी तरह जनहित और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह किसानों और आम जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे तथा जनहित के प्रश्नों पर हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।

Basti, Basti | Jul 14, 2026