देेेवरिया: कंचनपुर पकहां मार्ग पर अनियंत्रित कार कई बार पलटी खाकर खेत में पहुंची, सवार बाल-बाल बचे
Deoria, Deoria | Dec 22, 2025 सोमवार की शाम को 5:00 बजे कंचनपुर पकहां मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित हो के सड़क किनारे खेत में पहुंच गयी। जहां कई बार पलटी खाई। जिससे कार सवार बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। उसमें बैठे दो लोगों को निकाल कर, लोगों ने समीप की चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा।