आरा: मगध एक्सप्रेस में छात्रा के रुपये व सामान की हुई चोरी, आरा आरपीएफ में दर्ज हुआ केस
Arrah, Bhojpur | Apr 11, 2024 आरा जंक्शन से होकर जाने वाली मगध एक्सप्रेस में एक छात्रा के रुपये व सामान चोरी हो गया।छात्रा गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज के पांडा बिगहा निवासी रामजी कुमार की पुत्री ब्यूटी कुमारी मगध एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थी।इस दौरान एटीएम, पैन कार्ड, कॉलेज और कोचिंग के आई कार्ड और रुपये की चोरी हो गयी।