बालोद: जब मन और बुद्धि ईश्वर को समर्पित हो जाती है, तभी होता है भगवान का साक्षात्कार: युगल शरण महाराज
Balod, Balod | Nov 11, 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में चल रही ब्रज गोपिका सेवा मिशन की 20 दिवसीय धार्मिक प्रवचन श्रृंखला में स्वामी युगल शरण महाराज ने भगवान के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान को आँख, कान या मन से नहीं जाना जा सकता, क्योंकि वे इन सबके पार हैं।