मेरठ: इंचौली क्षेत्र में मस्जिद की जमीन पर पुलिस ने डाला ताला, नमाज पढ़ने से रोक रही पुलिस, इंसाफ के लिए लोग पहुंचे SSP ऑफिस
Meerut, Meerut | Mar 8, 2025 मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव सैनी में थाना पुलिस द्वारा मस्जिद की जमीन पर ताला लगाने और नमाज पढ़ने से रोकने के विरोध में शनिवार को सैकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे उनका आरोप था कि वह कई साल से वहां नमाज पढ़ रहे हैं लेकिन बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने मस्जिद की जमीन पर ताला लगाकर उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया है