उमरिया। शिक्षा सुधार की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। जिला जेल में निरुद्ध 18 वर्ष 4 माह के विचाराधीन बंदी को कक्षा 12वीं कॉमर्स की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। जेल अधीक्षक डी. के. सारस ने बताया कि बंदी आपराधिक प्रकरण में जेल में निरुद्ध है और पूर्व से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। बंदी द्वारा परीक्षा देने की इच्छा जताने पर परीक्षा दिलाई गई